अपराध की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार

बेतिया : किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाते दो युवकों को पुलिस ने हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से बरामद हथियारों में एक लोडेड पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बानुछापर ओपी प्रभारी मंगलवार की देर शाम गश्ती पर थे. इसी दौरान […]

बेतिया : किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाते दो युवकों को पुलिस ने हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से बरामद हथियारों में एक लोडेड पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बानुछापर ओपी प्रभारी मंगलवार की देर शाम गश्ती पर थे. इसी दौरान सूचना मिली कि बेलवा से विक्की नाम का युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए मैनाटांड़ रोड से उतर की ओर जा रहे हैं.

सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ छावनी की ओर चल दिये. उस समय वे बानुछापर ओपी के अवरैया के पास गश्ती पर थे. इसी बीच रायधुरवा के पास लक्ष्य आईटीआई के समीप दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक खड़ी कर दिखायी दिये. पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया.

एसपी ने बताया कि दोनों की तलाशी ली गयी तो एक के पास से लोडेड पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पकड़ाये युवक की पहचान शिकारपुर थाना के कुडिलपुर बरगजवा निवासी धनेश कुमार एवं शिकारपुर थाना के ही नौतनवा पंचमवा निवासी जाकिर हुसैन के रूप में की गयी. एसपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार धनेश कुमार एवं जाकिर हुसैन को जेल भेज दिया गया है. विक्की की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >