पुत्र को बचाने गयी मां के साथ बदसलूकी

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार के पीछे सरेह में एक महिला के साथ बदसलूकी की गयी तथा मां व पुत्र की पिटाई कर दी गयी. मामले में थाने में महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसका पुत्र वास्तु बिहार के पीछे सरेह में खेल रहा […]

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार के पीछे सरेह में एक महिला के साथ बदसलूकी की गयी तथा मां व पुत्र की पिटाई कर दी गयी. मामले में थाने में महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसका पुत्र वास्तु बिहार के पीछे सरेह में खेल रहा था. इसी क्रम में गांव के ही सत्येन्द्र पासवान व विजय पासवान उसके पुत्र का मुंह दबा दिये और फिर उसे गेहूं के खेत में लेकर चले गये.

जब महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने गलत नियत से उसे पटक दिया. कपड़े भी फाड़ दिये. जब महिला चिल्लाने लगी तो मां व पुत्र की बेरहमी से पिटाई की गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मामले में मुन्ना पासवान, नंदु पासवान, संदीप पासवान, जलेश पासवान, बच्चू पासवान, मनोज पासवान, धन्नंजय पासवान को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >