नरकटियागंज/मैनाटॉड़/सिकटा / गौनाहा : जिले के उत्तरी इलाके में मंगलवार की सुबह एकबारगी हुई तेज आंधी व ओले के साथ बेमौसम की बारिश ने भारी तबाही व बर्बादी मचायी. नरकटियागंज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड इससे बेतरह प्रभावित हुए हैं. इससे रबी फसलों के साथ ही आम व लीची जैसे फलों को काफी क्षति हुई. जानकारों की मानें तो लाखों का नुकसान पहुंचा है. हालांकि किसान पंडितों की मानें तो गन्ना फसलों को वर्षा से लाभ पहुंचा है.
आंधी-पानी व ओले से खेती-किसानी चौपट
नरकटियागंज/मैनाटॉड़/सिकटा / गौनाहा : जिले के उत्तरी इलाके में मंगलवार की सुबह एकबारगी हुई तेज आंधी व ओले के साथ बेमौसम की बारिश ने भारी तबाही व बर्बादी मचायी. नरकटियागंज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड इससे बेतरह प्रभावित हुए हैं. इससे रबी फसलों के साथ ही आम व लीची जैसे फलों को काफी क्षति हुई. जानकारों […]

नरकटियागंज प्रतिनिधि के अनुसार अचानक आई आंधी बारिश व ओले ने यहां भारी तबाही मचा दी. गेहूं और तिलहन फसलों के साथ साथ आम के मंजरों का भारी नुकसान हुआ है.
बड़े-बड़े ओलों के गिरने से हजारों हैक्टेयर में लगे गेहूं की फसल खेत में ही गिर गए. शहरी क्षेत्र से सटे जमुनिया, हरसरी पुरैनिया, भसुरारी, कटघरवा, नरकटिया, डीके शिकारपुर समेत दर्जनाधिक गावों में किसानों को भारी क्षति हुई है. इन गावों में गेहूं की फसलें जमींदोज हो गयी है. मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आयी तेज आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है. इससे किसानों को लाखो रुपये की क्षति हुई है. सबसे अधिक नुकसान आम, लीची, गेहूं व सब्जियों को पहुंचा है. प्रखंड में ओलावृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित लक्ष्मीपुर, महुअवा के किसान हुए हैं.
सब्जी व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. तेज आंधी-पानी से आम व लीची की शुरुआती फल को भारी नुकसान पहुंचा है. गेहूं की फसल के दाने बर्बाद हो गये हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में फसल समेत अन्य कृषि संबंधित उत्पादों की क्षति का आकलन किया जा रहा है. सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि हुई है.
इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसान चिंतित है. बिन मौसम बरसात को देख कर किसान सदमे में है. तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. इस ओलावृष्टि से दलहन गेहूं आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले : मंगलवार को आई तेज बारिश से जहां रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. वही गन्ना की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. जिन किसानों ने अक्टूबर और फरवरी माह में अगात प्रभेद का गन्ना लगाया है.
गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के खासकर जंगल के निकटवर्ती रिहायशी इलाकों में लगातार मौसम के बिगड़े मिजाज से लोगों में भय भयाप्त हो गया है. किसानों का कहना था कि मंगलवार को सुबह के 7 बजे बिना बादल के एकाएक आंधी तूफान शुरू हो गया. पहले ओलावृष्टि फिर जोरों की मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी है. .
रामनगर. अचानक बदले मौसम के कारण मंगलवार को यहां के विभिन्न स्थानों पर आंधी पानी के साथ आले भी गिरे. हालांकि इस ओलावृष्टि के कारण रबी के फसलो का नुकसान हुआ है. वहीं गन्ना किसानों को कुछ राहत मिली है. किसान रमेश राय, राजु कुमार आदि ने बताया कि इससे गन्ना को बहुत राहत मिली है जबकि रबी फसल को नुकसान हुआ है.