आमने-सामने की बाइक टक्कर में दो गंभीर, रेफर

गौनाहा : थाना क्षेत्र में भटियानी चौक के समीप आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर घायलों को इलाज के लिए गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल में पहुंचाई. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेतिया रेफर कर दिया गया. इलाज कर […]

गौनाहा : थाना क्षेत्र में भटियानी चौक के समीप आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर घायलों को इलाज के लिए गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल में पहुंचाई. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेतिया रेफर कर दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ.कमरूज्जामा ने बताया कि दोनों की स्थिति नाजुक है. बाइक को बरामद कर पुलिस थाने ले गई.

प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान कर ली गई है. घायल युवक नया टोला मंगुराहां निवासी अशोक चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर चौधरी व रामनगर थाना क्षेत्र के छौगरिया निवासी रूदल यादव के 20 वर्षीय पुत्र गोपीचंद्र यादव बताये गये हैं.
घटना को लेकर बताया गया है कि घायल नंदकिशोर चौधरी अपने घर से रामनगर जा रहा था. वही गोपीचंद यादव जो अपने घर से रिश्तेदार के यहां पड़रिया जा रहा था. दोनों की बाइक थाना क्षेत्र के भटियानी चौक के समीप दोन कैनाल नहर पर आमने सामने टकरा गई. इससे दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >