सांसद समेत 60 के खिलाफ नोटिस

बेतियाः नगर में मोबाइल टावर के निबंधन के लिए नप ने सांसद समेत 60 भू-स्वामियों के खिलाफ बुधवार को नोटिस जारी किया. नप कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है. बताया है कि नप क्षेत्र में टावर स्थापित रहने के बाद उनलोगों द्वारा नप को टैक्स नहीं दिया जा रहा है. मोबाइल […]

बेतियाः नगर में मोबाइल टावर के निबंधन के लिए नप ने सांसद समेत 60 भू-स्वामियों के खिलाफ बुधवार को नोटिस जारी किया. नप कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है. बताया है कि नप क्षेत्र में टावर स्थापित रहने के बाद उनलोगों द्वारा नप को टैक्स नहीं दिया जा रहा है. मोबाइल टावरों निबंधन के लिए सभी भू-स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है.

इसमें नप कर्मी अभय कुमार, डॉ रामेश्वर, नरेश साह, कनक लता देवी, अमित जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, श्रीकांत सिंह, सोमनाथ सिंह, नमिता कुमारी व सत्येंद्र कुमार झुनझुनवाला समेत 60 लोगों का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >