बगहा : धनहा रतवल गौतमबुद्ध सेतु के पास दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी. जब कि चार अन्य घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज निवासी मनान हासमी के दो पुत्र बाइक से गंडक पार किसी गांव में अपने संबंधी के घर जा रहे थे. उसी दरम्यान नैनहां ढाला के पास गंडक पार के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहवा गांव निवासी परवेश चौधरी, संदीप राम एवं सुनील राम एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर बगहा आ रहे थे.
बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
बगहा : धनहा रतवल गौतमबुद्ध सेतु के पास दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी. जब कि चार अन्य घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज निवासी मनान हासमी के दो पुत्र बाइक से गंडक पार किसी […]

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे. नैनहां ढाला के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में भैरोगंज निवासी मनान हासमी के एक पुत्र इमरान हाशमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों बाइक पर सवार अन्य सभी चार लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. डाॅ केबी एन सिंह ने बताया कि मजीद हाशमी एवं परवेज चौधरी की स्थिति गंभीर बनी है.
ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत
भितहा. भितहा थाना के रूपही गांव निवासी व ट्रैक्टर ड्राइवर धीरज राम की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के दौरान हो गयी. घटना के बारे में बताते हैं कि रूपही गांव निवासी ललन यादव का ट्रैक्टर धीरज चलाता था. इसी क्रम में वह मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश के कसया थाना क्षेत्र के अध्या गांव के एक ईंट-भट्ठा से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर घर के लिए चला था. रास्ते में ड्राइवर ने अपनी संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से दबे ड्राइवर को बाहर निकाले. तब तक घटना स्थल पर ही ड्राइवर की मौत हो गयी थी. मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया.
वहीं मृतक को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया. मृतक के पिता मनेजर राम का कहना है कि मेरा बेटा हमारे ही गांव के ललन यादव की गाड़ी चलाता था. मैं अपने बेटे को गाड़ी चलाने से बार बार माना करता था. लेकिन ईश्वर ने आज मेरा बेटा मुझसे छिन लिया. वहीं मृतक की मां रामावती देवी का रो रो कर बुरा हाल है. भितहा उप प्रमुख तबरेज आलम, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा आदि ने मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.