पांच लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

बेतिया : भाई की मौत की सूचना पर पटना गये जाकिर हुसैन के घर चोरों ने 5 लाख के समान की चोरी कर ली है. चोरी की घटना का अंजाम घर का ताला तोड़कर चोरों ने दी है. घटना मुफस्सिल थाना के मंशाटोला मस्जिद के समीप की बतायी गयी है. इस बावत मंशा टोला निवासी […]

बेतिया : भाई की मौत की सूचना पर पटना गये जाकिर हुसैन के घर चोरों ने 5 लाख के समान की चोरी कर ली है. चोरी की घटना का अंजाम घर का ताला तोड़कर चोरों ने दी है. घटना मुफस्सिल थाना के मंशाटोला मस्जिद के समीप की बतायी गयी है. इस बावत मंशा टोला निवासी जाकिर हुसैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जाकिर हुसैन ने बताया है कि उनके छोटे भाई की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में हो गयी थी.

छोटे भाई की मौत की सूचना पर जाकिर अपने बड़े भाई जावेद हुसैन के पटना चले गये. उसके बाद घर में ताला बंद कर उनका पूरा परिवार छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव श्रीपुर चले गये. भाई के अंतिम संस्कार के जब गृहस्वामी वापस अपने मंशाटोला आवास पर आये,तो देखा कि अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुस कर कमरों का ताला तोड़ दिया है.

उसके बाद चोर करीब 5 लाख का समान व 70 हजार नगद उड़ा लिये थे. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र उपाध्याय ने बताया कि गृहस्वामी जाकिर हुसैन के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरी गये समानों व चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >