युवक को घर से बुला कर मारी गोली, पटना रेफर

वारदात. शहर के जमुना प्रसाद धर्मशाला के पास हुई घटना मंगलवार की देर रात दिया गया घटना को अंजाम, आरोपित घर छोड़ कर हुआ फरार बेतिया : शहर के इलमराम चौक स्थित जमुना प्रसाद धर्मशाला के समीप घर से बुला कर युवक को गोली मार दी. गोली युवक के हथेली में लगी है. घटना को […]

वारदात. शहर के जमुना प्रसाद धर्मशाला के पास हुई घटना

मंगलवार की देर रात दिया गया घटना को अंजाम, आरोपित घर छोड़ कर
हुआ फरार
बेतिया : शहर के इलमराम चौक स्थित जमुना प्रसाद धर्मशाला के समीप घर से बुला कर युवक को गोली मार दी. गोली युवक के हथेली में लगी है. घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया. घायल राजेंद्र प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार है. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों ने मोहित की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मोहित के पिता राजेन्द्र प्रसाद के आवेदन पर इलमराम चौक निवासी विवेक मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गयी,लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की रात इलमराम चौक निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र मोहित अपने घर पर था. इसी बीच विवेक मिश्रा मोहित के घर पर आया. मोहित को विवेक अपने साथ किसी काम के बहाने बुलाकर ले गया. घर से थोड़ी दूर पर ले जा कर आरोपी विवेक ने देशी कट्टे से गोली मारने का प्रयास किया. मोहित ने अपने बचाव करते हुए पिस्तौल का बैरल हाथ से पकड़ लिया. इसी बीच विवेक ने फायर कर दिया. गोली से मोहित की हथेली उड़ गई. गोली की आवाज सुन मोहल्लेवासी जब तक घटना स्थल पर पहुंचते, आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. घायल मोहित को परिजन व लोगों ने जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल पहुंचाया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के दरोगा जितेंद्र प्रसाद अस्पताल पहुचे. घायल के पिता का बयान दर्ज कर की. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी मोहित को पटना रेफेर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >