बाइक लिफ्टर गिरोह का फरार आरोपित गिरफ्तार

बेतिया : अंतर जिला बाइक लिफ्टर गिरोह के पांच माह से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया निवासी सुजीत कुमार है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि जितेंद्र के दो सहयोगियों को 24 मई को बड़ा रमना में अपराध की योजना […]

बेतिया : अंतर जिला बाइक लिफ्टर गिरोह के पांच माह से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया निवासी सुजीत कुमार है.

नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि जितेंद्र के दो सहयोगियों को 24 मई को बड़ा रमना में अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था. जिसमें पूर्वी करगहिया के पूर्वी करगहिया के लड्डन उर्फ लड्डू साह व मुकेश राम शामिल था. लिफ्टरों के पास से 400 ग्राम चरस बरामद की गयी थी. जबकि जितेंद्र पुलिस दल को चकमा देकर फरार हो गया था.
गिरफ्तार लिफ्टरों ने पूछताछ के दौरान सुजीत के भी गिरोह में शामिल होने की बात बताया था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसके बाद से सुजीत फरार चल रहा था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक लिफ्टर सुजीत कुमार को दारोगा जितेन्द्र सिंह व पुलिस जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
कार्रवाई
पांच माह से फरार चल रहा था आरोपी, उसके घर से छापेमारी कर पुलिस ने की गिरफ्तार
24 मई को शहर के बड़ा रमना में अपराधिक घटना की योजना बनाते धरे गये दो अन्य दो लिफ्टर
गिरफ्तार बाइक लिफ्टरों के पास से 400 ग्राम चरस जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >