बेतिया : चार माह बाद शुरू होने वाले मांगलिक बेला में ग्रह नक्षत्रों की चाल से पेच लग गया है. नतीजा इस साल वैवाहिक मुहूर्त 19 दिन की देरी से शुरू होंगे और शहनाई के लिए कुंवारों को 19 दिन और इंतजार करना होगा. ज्योतिष के आचार्यों की मानें, तो हर वर्ष चतुर्मास खत्म होने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. लेकिन इस बार 31 अक्तूबर को प्रबोधिनी एकादशी के दिन आकाश मंडल में गुरु अस्त होगा. दो नवंबर को सूर्य के साथ तुला राशि में गुरु के साथ शुक्र भी आकर अस्त हो जायेंगे. इससे इस बार मांगलिक कार्य 19 दिन बाद यानी 19 नवंबर से शुरू होंगे.
अब 19 दिन देर से बजेगी शहनाई मांगलिक बेला में शुक्र का पेच ग्रह नक्षत्रों की चाल
बेतिया : चार माह बाद शुरू होने वाले मांगलिक बेला में ग्रह नक्षत्रों की चाल से पेच लग गया है. नतीजा इस साल वैवाहिक मुहूर्त 19 दिन की देरी से शुरू होंगे और शहनाई के लिए कुंवारों को 19 दिन और इंतजार करना होगा. ज्योतिष के आचार्यों की मानें, तो हर वर्ष चतुर्मास खत्म होने […]

बिरला मंदिर के पुजारी राधेश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि अषाढ़ शुक्ल की हरि शयनी एकादशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी तक चार माह चतुर्मास के नाम से जाने जाते हैं. इन चार माह तक प्रभु श्री हरि शयन में जाते हैं. नतीजा मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाता है. चार माह तक शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश व अन्य शुभ कार्य वर्जित रहते हैं.
इस साल हरिशयनी एकादशी पांच जुलाई से शुरू हुआ है जो 31 अक्तूबर प्रबोधिनी एकादशी को खत्म हो रहा है. लेकिन मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह गुरु व शुक्र प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही अस्त हो जा रहे हैं. इससे इन दोनों ग्रहों के अस्त होने से मांगलिक कार्य प्रबोधिनी एकादशी के दिन शुरू होने की बजाय 19 दिन देरी से यानी 19 नवंबर से शुरू होगा. मांगलिक कार्यों का क्रम 19 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा. इन दिनों में खूब शहनाई बजेगी.
जनवरी में भी शुक्रास्त का असर, फरवरी में मुहूर्त
इस साल शादी के लिए महज आठ दिन का ही मुहुर्त है. इसके बाद 16 दिसंबर से एक माह का खरमास लग जायेगा. मकर संक्रांति को खरमास खत्म होगा, लेकिन शुक्रास्त होने से जनवरी में मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. फिर तीन फरवरी को शुक्र उदय होने पर मांगलिक कार्य शुरू होंगे.
इन तिथियों में बजेगी शहनाई
नवंबर: 19 से 24, 28 से 30
दिसंबर: 3 से 5, आठ से 10
फरवरी: 7 से 12, 18 से 20, 23 से 25 व 28
मार्च: 01 से 13 तक लगातार