RJD विधायक फैसल रहमान से एक बार फिर मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी

मोतिहारी : बिहार में मोतिहारी के ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान नेएकबार फिर बीस लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस बारराजदविधायक से रंगदारी की मांग करने के लिए नेपाली मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है. सोमवार की रात करीब 12.16 मिनट परविधायक फैसल रहमान को कई बार फोन किया गया. उस वक्त […]

मोतिहारी : बिहार में मोतिहारी के ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान नेएकबार फिर बीस लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस बारराजदविधायक से रंगदारी की मांग करने के लिए नेपाली मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है. सोमवार की रात करीब 12.16 मिनट परविधायक फैसल रहमान को कई बार फोन किया गया. उस वक्त विधायक अपने पटना स्थितअपने आवास पर थे. रात में हीउन्होंने डीएसपी सिकरहना एवं एसएसपी पटना को मामले की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

इससे पहले राजद विधायक फैसल रहमान को अपराधियों ने 12 सितंबर को फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी. ऐसा नहीं करने पर अपराधियों ने राजद विधायक को जान से मारने की धमकी भी दी थी. विधायक फैसल रहमान ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. फिलहाल राजद विधायक से पुन: रंगदारी मांगेजाने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें… बिहार : RJD विधायक से अपराधियों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >