मोतीहारीः लेवी नहीं दी तो चिमनी के मुंशी को गोलियों से भूना

-आजाद हिंद फौज का नारा लगाते भागे मोतिहारी/फेनहाराः कालुपाकड़ गांव स्थित श्यामु कुमार श्रीवास्तव की चिमनी पर धावा बोल कर अपराधियों ने मुंशी सुरेंद्र कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. घटना को अंजाम देने के बाद आजाद हिंद फौज का नारा […]

-आजाद हिंद फौज का नारा लगाते भागे

मोतिहारी/फेनहाराः कालुपाकड़ गांव स्थित श्यामु कुमार श्रीवास्तव की चिमनी पर धावा बोल कर अपराधियों ने मुंशी सुरेंद्र कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. घटना को अंजाम देने के बाद आजाद हिंद फौज का नारा लगाते हुए अपराधी भाग निकले. चिमनी मालिक के पिता परमेश्वर प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष अमितेश कुमार व दारोगा ललित देव प्रसाद सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

मांगी थी मोटी रकम. बताया जाता है कि कालुपाकड़ गांव के श्यामु कुमार श्रीवास्तव ने 24 जनवरी 2014 को चिमनी खोली. उसके बाद से ही प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के नाम पर उनसे लेवी में मोटी रकम

मांगी जा रही थी. लेवी देने से इनकार करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी. गुरुवार की रात लगभग एक बजे करीब 20-25 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने चिमनी को चारों तरफ से घेर लिया. वहां सो रहे मुंशी सुरेंद्र सिंह को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. गोली की आवाज सुनकर काम कर रहे मजदूर उस ओर दौड़े, लेकिन अपराधियों ने मजदूरों को ललकारते हुए गोली मारने की धमकी दी. उसके बाद सभी अपराधी आजाद हिंद फौज का नारा लगाते हुए भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >