आज से शुरू होगा दो दिवसीय पुस्तक मेला

मोतिहारीः जिला मुख्यालय के एमजेके इंटर कॉलेज में शनिवार से लगने वाली दो दिवसीय पुस्तक मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ डॉ विनय कुमार ने बताया कि इस पुस्तक मेला में 15 प्रकाशन की किताबों का स्टॉल लगेगा. इन स्टालों से छात्र-छात्राएं उपयोगी किताबों की खरीद करेंगी. उन्होंने […]

मोतिहारीः जिला मुख्यालय के एमजेके इंटर कॉलेज में शनिवार से लगने वाली दो दिवसीय पुस्तक मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ डॉ विनय कुमार ने बताया कि इस पुस्तक मेला में 15 प्रकाशन की किताबों का स्टॉल लगेगा.

इन स्टालों से छात्र-छात्राएं उपयोगी किताबों की खरीद करेंगी. उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेला में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय के छात्र छात्रएं शामिल होंगी. इसमें कॉलेजों के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक भी शामिल होंगे. डीपीओ ने बताया कि दो दिवसीय पुस्तक मेला के दौरान छात्र-छात्रओं के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि शनिवार को क्विज प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. रविवार को निबंध प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >