मुजफ्फरपुर की लड़की बरामद

मोतिहारीः छतौनी पुलिस ने बुधवार की रात बरियारपुर पुल के पास संदिग्ध हालत में भटक रही मुजफ्फरपुर मझौलिया की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की को बरामद किया है. पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की तो चौकाने वाला एक सनसनी खेज मामला सामने आया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची ने पांच […]

मोतिहारीः छतौनी पुलिस ने बुधवार की रात बरियारपुर पुल के पास संदिग्ध हालत में भटक रही मुजफ्फरपुर मझौलिया की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की को बरामद किया है. पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की तो चौकाने वाला एक सनसनी खेज मामला सामने आया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची ने पांच महीना पहले मधुबन छावनी चौक के पास की रहने वाली एक महिला के हाथों बेंच दिया था.

वह महिला उसे पांच महीना से अपने घर के एक कमरा में कैद कर रखी थी. बुधवार की रात एकाएक उक्त महिला ने लड़की को 49 सौ रुपये देकर घर से भगा दिया. पांच महीना तक उसके साथ क्या हुआ, इसके बारे में लड़की कुछ नहीं बता रही. उसके पास से 49 सौ रुपये बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि लड़की को बंधक बना कर घर में रखने वाली महिला का संबंध संभवतह कॉलगर्ल सप्लायर अनिता से लग रहा है.

अनिता की गिरफ्तारी से घबड़ा कर उसने लड़की को घर से भगाया है. इस मामले की पूरी जांच की जा रही है. छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि लड़की को अल्पावास गृह भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि लड़की की मां मर चुकी है. उसके पिता रतन सिंह ने दूसरी शादी कर ली. इसके बाद उसकी चाची माया देवी उसे लेकर मोतिहारी पहुंची और महिला के हाथों सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >