नये साल की मस्ती में डूबा शहर, रात तक जश्न

नये साल के पहले दिन खूब बिकी शराब मोतिहारीः नये वर्ष 2014 को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया. कहीं जश्न में हंगामा का माहौल दिखा तो कहीं जाम पर जाम चला. पीने के शौकीन लोगों ने शराब के नशे में डूब कर नये साल को इंज्वाय किया. ऐसे तो नये साल के उत्सवी […]

नये साल के पहले दिन खूब बिकी शराब

मोतिहारीः नये वर्ष 2014 को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया. कहीं जश्न में हंगामा का माहौल दिखा तो कहीं जाम पर जाम चला. पीने के शौकीन लोगों ने शराब के नशे में डूब कर नये साल को इंज्वाय किया. ऐसे तो नये साल के उत्सवी माहौल को छलकते जाम से यादगार बनाने में नशापान के शौकीन सभी वर्गों के लोग शामिल थे, लेकिन इनमें युवाओं की सबसे अधिक भागीदारी रही.

मौके पर शराब की जमकर बिक्री हुई. एक अनुमान के मुताबिक जिले में करीब एक करोड़ से अधिक का बाजार वर्ष 2013 के विदाई एवं नये साल के उत्सवी माहौल पर शराब का रहा. शराब की खरीदारी को लेकर जिले के सभी उत्पाद दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. हालांकि पीने वालों के पसंद के मुताबिक दुकानदारों ने भी पुरी व्यवस्था कर रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >