छतौनी में कटिहार का बाइक चोर धराया

मोतिहारीः छतौनी पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के शातिर बदमाश याकूब सिंह को गिरफ्तार किया है. वह कटिहार जिला के खोड़ा गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक मास्टर चाबी व मोबाइल बरामद हुआ है. उसकी गिरफ्तारी एलआइसी कार्यालय के पास से हुई है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. उन्होंने […]

मोतिहारीः छतौनी पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के शातिर बदमाश याकूब सिंह को गिरफ्तार किया है. वह कटिहार जिला के खोड़ा गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक मास्टर चाबी व मोबाइल बरामद हुआ है.

उसकी गिरफ्तारी एलआइसी कार्यालय के पास से हुई है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. उन्होंने बताया कि सोमवार को एलआइसी कार्यालय के पास से बाइक चोरी होने के बाद सादे लिबास में पुलिस अधिकारियों को लगाया गया था. इसी बीच शक के आधार पर याकूब को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से मास्टर चाबी व मोबाइल बरामद हुआ है. पूछताछ में याकूब ने अपने सहयोगी राजेश कुमार के नाम का खुलासा किया है. राजेश भी कटिहार के खोड़ा गांव का रहने वाला है. छापेमारी के दौरान व चकमा देकर भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि याकूब से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >