आनंदपुरी में गार्ड की गोली मार कर हत्या

मोतिहारीः शहर के बेलवनवा आनंदपुरी मोहल्ले में मंगलवार की रात गार्ड राजन कुमार (22) की गोली मार हत्या कर दी गयी. राजन कुमार अंबिका दत्त नामक व्यक्ति की जमीन की रखवाली कर रहा था. वह आदापुर थाना क्षेत्र के बैकुंडधाम गांव का रहनावाला था. घटना की खबर मिलने के बाद जमीन के मालिक अंबिका दत्त […]

मोतिहारीः शहर के बेलवनवा आनंदपुरी मोहल्ले में मंगलवार की रात गार्ड राजन कुमार (22) की गोली मार हत्या कर दी गयी. राजन कुमार अंबिका दत्त नामक व्यक्ति की जमीन की रखवाली कर रहा था. वह आदापुर थाना क्षेत्र के बैकुंडधाम गांव का रहनावाला था.

घटना की खबर मिलने के बाद जमीन के मालिक अंबिका दत्त ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति, दारोगा अरविंद सिंह, जितेंद्र देव दीपक, अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे. मौके से कारतूस का खोखा मिला है. घटना के कारण का पता नहीं चला सका है. श्री दत्त ने पुलिस को बताया, अरेराज नगदाहा के लालबाबू तिवारी से उनका पूर्व में जमीनी विवाद हुआ था, लेकिन सुलह हो गयी थी. श्री दत्त के अनुसार, आनंदपुरी मुहल्ला में उनकी जमीन पर एसबेस्टस के लगभग दर्जन भर कमरे हैं.

इनमें दो-तीन छात्र रहते हैं. इसी की रखवाली के लिए उन्होंने राजन को रखा था. उन्होंने बताया कि लॉज में हरसिद्धि मानिकपुर का छात्र अजीत था, जो शाम में सब्जी खरीदने स्टेशन गया था. बाकी के छात्र अपने घर गये हुए थे. अजीत लौट कर आया तो राजन का लहूलुहान शव कैंपस में पड़ा हुआ देखा. इधर, नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति ने बताया कि मामले की सुक्षमता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >