चांदमारी चौक से व्यवसायी की बाइक चोरी

मोतिहारीः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी चौक के समीप से चोरों ने व्यवसायी अजय सिंह की हीरो होंडा बाइक चूरा लिया. श्री सिंह आजाद नगर मानसपुरी के रहने वाले हैं. उनकी चांदमारी चौक के पास मां गायत्री कम्यूनिकेशन नाम प्रतिष्ठान है. उन्होंने अपनी बाइक नंबर बीआर05इ/4308 दुकान के बाहर लगायी थी. इसी बीच चोरों ने […]

मोतिहारीः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी चौक के समीप से चोरों ने व्यवसायी अजय सिंह की हीरो होंडा बाइक चूरा लिया. श्री सिंह आजाद नगर मानसपुरी के रहने वाले हैं. उनकी चांदमारी चौक के पास मां गायत्री कम्यूनिकेशन नाम प्रतिष्ठान है.

उन्होंने अपनी बाइक नंबर बीआर05इ/4308 दुकान के बाहर लगायी थी. इसी बीच चोरों ने बाइक गायब कर दी. इस संबंध में श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामती ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >