ताला तोड़ एक लाख 60 हजार की चोरी

मोतिहारीः छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मुहल्ला में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पांच व्यापारियों के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने रुपये से भरा बैग चूरा लिया. बैग में एक लाख 60 हजार नकद व अन्य समान था. इस संबंध में उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर जिला के ककरौली थाना अंतर्गत ककरौली गांव निवासी […]

मोतिहारीः छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मुहल्ला में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पांच व्यापारियों के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने रुपये से भरा बैग चूरा लिया. बैग में एक लाख 60 हजार नकद व अन्य समान था. इस संबंध में उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर जिला के ककरौली थाना अंतर्गत ककरौली गांव निवासी व्यापारी मोहम्मद रईस ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित किया है.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महम्मद रईस अपने चार पार्टनर अमीर खा, काला उर्फ परवेज, कल्लू व आसू के साथ भवानीपुर जिरात मुहल्ला में अजय नारायण अग्रवाल के मकान में किराया पर रहते है. वे सभी शहर में घुम कर कपड़ा बेचते है. बीते शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति पांचों पार्टनर शहर में कपड़ा बेचने गये थे. वापस लौटे तो उनके कमरा का ताला टुटा हुआ था और कमरा में रखा रुपये से भरा बैग गायब था. रईस ने मकान मालिक से पूछताछ की. मकान मालिक ने स्पष्ट कहा कि मैं कुछ नहीं जनता. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना की छानबीन की जा रही है.

वृद्ध गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी . डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के खजुरिया चौक पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय त्रिजोगी गिरि गंभीर रूप से घायल हो गया. वह रामपुर खजुरिया गांव का रहने वाला है. उसे चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >