कार्रवाई में पांच अवैध शराब कारोबारी धराये

मोतिहारीः सुगौली में एक दर्जन लोगों की हुई रहस्मय मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध शराब करोबारियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की. कार्रवाई में पांच कारोबारी पकड़े गये. साथ ही 10 लीटर अवैध चुलाई […]

मोतिहारीः सुगौली में एक दर्जन लोगों की हुई रहस्मय मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध शराब करोबारियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की.

कार्रवाई में पांच कारोबारी पकड़े गये. साथ ही 10 लीटर अवैध चुलाई शराब व पांच लीटर अवैध देशी शराब भी जब्त की गयी. टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के जनता चौक से रितेश सहनी, कानू टोला निवासी प्रमोद राय को थाना चौक, सुगौली घाट निवासी फुती सहनी, परमानंद सहनी एवं हूरील सहनी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा. इसकी पुष्टि उत्पाद अधीक्षक दिनबंधू ने की. टीम में उत्पाद सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सहित सैप व उत्पाद बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >