सजिर्कल वार्ड में मिला शव

मोतिहारीः सदर अस्पताल के सजिर्कल वार्ड से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को दो रोज पहले अस्पताल में भर्ती कराया था. उसकी हालत काफी नाजुक थी. अस्पताल के इमरेंसी रजिस्टर में मरीज का नाम मोहन सहनी पिता स्व बुधन सहनी थाना संग्रामपुर […]

मोतिहारीः सदर अस्पताल के सजिर्कल वार्ड से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को दो रोज पहले अस्पताल में भर्ती कराया था. उसकी हालत काफी नाजुक थी.

अस्पताल के इमरेंसी रजिस्टर में मरीज का नाम मोहन सहनी पिता स्व बुधन सहनी थाना संग्रामपुर गांव भटवलिया दर्ज कराया गया है. इधर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर थाना के दारोगा लालकिशोर गुप्ता ने अस्पताल पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने संग्रामपुर थाना से मृतक के नाम व पता का सत्यापन कराया, जो गलत निकला. दारोगा श्री गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा दिया गया है. शिनाख्त के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >