चिमनी मालिक को गोली मारी, घायल

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा मिशन चौक के पास अपराधियों ने चिमनी मालिक विनोद शर्मा को गुरुवार की शाम गोली मार घायल कर दिया. श्री शर्मा को पीछे से गोली मारी गयी है. उनके पेट में गोली फंसा हुआ है. उनकी स्थिति चिंताजनक है. रहमानिया नर्सिग होम में इलाज चल रहा है. घटना के […]

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा मिशन चौक के पास अपराधियों ने चिमनी मालिक विनोद शर्मा को गुरुवार की शाम गोली मार घायल कर दिया. श्री शर्मा को पीछे से गोली मारी गयी है. उनके पेट में गोली फंसा हुआ है. उनकी स्थिति चिंताजनक है. रहमानिया नर्सिग होम में इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री शर्मा शाम बाइक से अपने घर छतौनी लौट रहे थे. उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने पतौरा के पास मौका पाते ही उन्हें गोली मार दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, जमादार सुरेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें नर्सिग होम में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना का कारण प्रथमदृष्टया पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >