बिना टिकट दो दर्जन धराये

मोतिहारीः समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वाणिज्य के निर्देश पर शुक्रवार को भी मुजफ्फरपुर-नरकटियगंज रेल खंड पर बिना टिकट यात्र करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला. मुख्य चल टिकट निरीक्षक मुजफ्फरपुर बीके सिंह के नेतृत्व में चल टिकट निरीक्षक की सात सदस्यीय टीम ने 2558 सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों में चेकिंग की. जिसमें […]

मोतिहारीः समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वाणिज्य के निर्देश पर शुक्रवार को भी मुजफ्फरपुर-नरकटियगंज रेल खंड पर बिना टिकट यात्र करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला.

मुख्य चल टिकट निरीक्षक मुजफ्फरपुर बीके सिंह के नेतृत्व में चल टिकट निरीक्षक की सात सदस्यीय टीम ने 2558 सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों में चेकिंग की. जिसमें करीब 25 व्यक्ति बिना टिकट यात्र करते पकड़े गये. चेक एंड चार्ज सिस्टम के तहत पकड़े गये यात्रियों से जुर्माना सहित टिकट की राशि वसूल की गयी. चेकिंग से रेलवे को हजारों रुपये राजस्व की आमदनी हुई. पुष्टि डीसीआइ बबन सिंह ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >