20 लाख का मोबाइल बरामद

घोड़ासहन, मोतिहारीः पुलिस व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को बीरता चौक स्थित अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य समसुल उर्फ चेलवा एवं सलमान उर्फ बैलवा के घर से 20 लाख रुपये का मोबाइल बरामद हुआ है. दोनों सगे भाई हैं. छापेमारी के वक्त दोनों घर से फरार थे. पुलिस ने उसके पिता मुस्तफा […]

घोड़ासहन, मोतिहारीः पुलिस एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को बीरता चौक स्थित अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य समसुल उर्फ चेलवा एवं सलमान उर्फ बैलवा के घर से 20 लाख रुपये का मोबाइल बरामद हुआ है. दोनों सगे भाई हैं. छापेमारी के वक्त दोनों घर से फरार थे.

पुलिस ने उसके पिता मुस्तफा देवान को मोबाइल से भरे बैग के साथ भागते वक्त दबोच लिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने की. उन्होंने बताया कि बैग से विभिन्न कंपनियों के 89 पीस मोबाइल, तीन पीस टेबलेट मोबाइल 50 पीस बैट्री मिला है. सभी मोबाइल ब्रांडेड कंपनियों का है.

यह कार्रवाई एसपी विनय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. बताया जाता है कि दोनों भाइयों पर देश के विभिन्न शहरों में शटर काट चोरी करने के आरोप में दर्जनों मामले दर्ज हैं. दोनों जेल भी जा चुके हैं. छापेमारी में सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी, थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, दारोगा विजय कुमार यादव, एसएसबी के अवर निरीक्षक एम दिलीप सिंह, जमादार मनसुक राम सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >