समकालीन अभियान में कांग्रेस नेता सहित 76 गिरफ्तार

मोतिहारीः जिले में फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये विशेष समकालीन अभियान में 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न थाने की पुलिस ने कांड में 29 व वारंट में 47 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर पुलिस ने दलित उत्पीड़न के आरोपी हेनरी बाजार […]

मोतिहारीः जिले में फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये विशेष समकालीन अभियान में 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न थाने की पुलिस ने कांड में 29 व वारंट में 47 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

नगर पुलिस ने दलित उत्पीड़न के आरोपी हेनरी बाजार निवासी कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल व बलुआ निवासी वारंटी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं मुफस्सिल पुलिस ने बासमनपुर गांव से डायन एक्ट के आरोपी मुन्ना कुमार व रूलही गांव से वारंटी प्रभु दास को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >