विचाराधीन कैदी की मौत

मोतिहारीः सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी नंहक राय की मौत बुधवार को सदर अस्पताल में हो गई. वह कैंसर से पीड़ित था. घोड़ासहन के धुमनगर गांव का रहने वाले नन्हक को वर्ष 2012 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसकी पुष्टि जेलर भोलानाथ सिंह ने की. उन्होंने बताया कि नंहक […]

मोतिहारीः सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी नंहक राय की मौत बुधवार को सदर अस्पताल में हो गई. वह कैंसर से पीड़ित था. घोड़ासहन के धुमनगर गांव का रहने वाले नन्हक को वर्ष 2012 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

इसकी पुष्टि जेलर भोलानाथ सिंह ने की. उन्होंने बताया कि नंहक को इलाज के लिए करीब दो सप्ताह पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था. इससे पहले उसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर व पीएचसीएच पटना में भी कराया जा चुका था.

नन्हक के शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आरके रजक को बतौर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. उनकी देख-रेख में गठित मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया. मेडिकल टीम में डॉ प्रभात प्रकाश व यूएस पाठक शामिल थे. पोस्टमार्टम के बाद नगर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >