आभूषण बरामद

* ज्वेलर्स दुकान में छापेमारीमोतिहारी : छतौनी बंगाली कॉलोनी के पास स्वर्ण व्यवसायी श्यामबाबू सोनी को गोली मार लूटा गया आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिया है. उक्त जानकारी एसपी विनय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कल गिरफ्तार शातिर राजेश से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के […]

* ज्वेलर्स दुकान में छापेमारी
मोतिहारी : छतौनी बंगाली कॉलोनी के पास स्वर्ण व्यवसायी श्यामबाबू सोनी को गोली मार लूटा गया आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिया है. उक्त जानकारी एसपी विनय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कल गिरफ्तार शातिर राजेश से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के झपहा में सतेंद्र ज्वेंलर्स के यहां छापेमारी कर पांच किलो सात सौ 12 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद कर लिया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सत्येंद्र ज्वेलर्स के प्रमोद कुमार एवं दुबहा मीनापुर के अमर को भी गिरफ्तार किया है. ये लोग चोरी के आभूषणों की खरीदारी करते थे और उक्त गिरोह में शामिल थे.

पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी विनय कुमार ने बताया कि एक्सक्युटीव मजिस्ट्रेट के समक्ष टीआईपी के बाद बरामद आभूषणों की पहचान करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि मामल में अन्य संलिप्त लोगों की खोज में पुलिस जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >