फर्जी सिम व आधार कार्ड के साथ राज्यस्तरीय साइबर गिरोह का अपराधी गिरफ्तार

राज्यस्तरीय साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़, एक साइबर ठग पकड़ाया

बक्सर. साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. राज्यस्तरीय साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से एक युवक को धर-दबोचा. गिरफ्तार आरोपित विकास कुमार कृष्णाब्रह्म का रहने वाला है. पुलिस ने उसके घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप के नेतृत्व में की गयी. पुलिस टीम ने अचानक आरोपी के घर पर दस्तक दी और उसे संभलने का किसी तरह का मौका दिए बगैर दबोच लिया. इसके बाद घर की तलाशी में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से कई सिम कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए हैं. आशंका है कि इनका इस्तेमाल फर्जी बैंक खाते खोलने और लोगों से ठगी करने में किया जा रहा था. बरामद दस्तावेजों से साफ है कि आरोपी किसी बड़े साइबर गिरोह का सक्रिय सदस्य है. जो राज्य भर में फैले नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहा था. राज्य भर में की गयी छापेमारी पुलिस की माने तो यह मामला बेहद गंभीर और राज्य स्तरीय साइबर क्राइम से जुड़ा है. इस नेटवर्क की जड़ें बिहार के कई जिलों में फैली हैं. बक्सर में गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के कई और चेहरे बेनकाब होंगे. सिम व आधार से करते थे फर्जीवाड़ा प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित फर्जी सिम और आधार के जरिए बैंक खाते खोलता था. फिर सोशल मीडिया और फर्जी कॉल के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से रकम उड़ा देता था. ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकासी की जाती थी. बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >