डुमरांव. पटना से राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर आने पर अनीता यादव का ग्रामीणों एवं मध्य विद्यालय नावाडेरा के शिक्षकों ने फूलमाला से स्वागत किया. पांच सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर शाम को लौटने पर अनिता को सभी ने फूलमाला से स्वागत किया. बता दें कि शिक्षक दिवस पर अनीता यादव को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सभी जिलावासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उनके ग्राम पुराना भोजपुर के ग्रामीणों द्वारा मध्य विद्यालय पुराना भोजपुर के पास वापसी के समय उनका भव्य स्वागत किया. घर-परिवार के सदस्यों में भी काफी खुशी है. लोगों ने कहा कि उनके कार्य का प्रतिफल मिला है. वह लंबे समय से अपने कार्य में लगातार लगी हुई थीं और इनका प्रत्येक कार्य सराहनीय रहा. साक्षरता कर्मी विजय लाला शर्मा ने कहा कि इनकी मेहनत का परिणाम है. सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह ने कहा कि हम सभी लोग इनको पुरस्कार मिलने पर गर्व महसूस कर रहे हैं. मध्य विद्यालय नावाडेरा के शिक्षकों ने भी इन को माला पहना कर स्वागत किया. वहीं शिक्षकों ने बताया कि उनके जैसा कार्य करना सबके लिए संभव नहीं है. मौके पर विजयलाल शर्मा, दारा सिंह, शाहिद अली, रामनिवास, विनोद, जयप्रकाश यादव, रामकुमार सिंह, धनंजय कुमार, सरोज राज आदि लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
