buxar news : सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व गति दोनों जरूरी : डीएसओ

buxar news : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर प्रखंड का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

buxar news : बक्सर. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) राजकुमार गुरुवार को सदर प्रखंड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ, बीएओ, पीओ मनरेगा, बीएचएम तथा प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित रहे. आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी विभागों से लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने कार्यों की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि जिला स्तर पर योजनाओं की प्रगति का स्पष्ट आकलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों जरूरी है. विभागीय स्तर पर सूचनाओं का अद्यतन रहने से लाभार्थियों को समय पर सुविधा और योजनाओं का लाभ मिल पायेगा. समीक्षा बैठक के दौरान आपूर्ति अधिकारी ने अंचल कार्यालयों में कार्य करने की बेहतर पद्धति साझा की और अधिकारियों को विभागीय दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने मॉडल स्कूल, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, कृषि तथा आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, तभी योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखायी देगा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों की भी जांच की तथा कर्मियों को नियमित रूप से रिकॉर्ड अपडेट रखने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर प्रखंड के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों में चल रहे कार्यों की स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक संसाधनों एवं समस्याओं की जानकारी साझा की. निरीक्षण के अंत में आपूर्ति पदाधिकारी ने टीम वर्क को मजबूत करने और योजनाओं को समय पर पूर्ण करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >