बक्सर. जिले के किसानों के लिए नारियल विकास योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर पौधे उपलब्ध कराने का लक्ष्य इस वर्ष पूरी तरह पूरा नहीं हो सका है. उद्यान विभाग द्वारा निर्धारित 1600 नारियल पौधों के लक्ष्य के लिए जून से अगस्त माह तक ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये थे. विभाग के पोर्टल पर कुल 2450 पौधों के लिए किसानों ने आवेदन दर्ज कराया था, लेकिन चयनित लाभुकों के लिए मात्र 1600 पौधों की स्वीकृति दी गयी. स्वीकृति मिलने के बाद किसानों ने विभागीय निर्देशानुसार अनुदान अंश राशि भी जमा कर दी थी, जिससे उन्हें समय पर पौधे उपलब्ध होने की उम्मीद थी.हालांकि, किसानों की उम्मीदों के विपरीत अब तक केवल 670 नारियल पौधों का ही वितरण हो पाया है. यानी लक्ष्य का आधे से भी कम पौधों का वितरण संभव हो सका है. बाकी जीन किसानों ने नारियल के पौधा के लिए उद्यान विभाग में किसान अंश कि राशि जमा किया था वह पौधा नहीं उपलब्ध करा कर अंश राशि जमा वापस किया जायेगा. क्या कहते हैं अधिकारी नारियल विकास बोर्ड के द्वारा पौधा नहीं उपलब्ध कराया गया तो लेटर के माध्यम से किसान अंश कि राशि वापस करने की मांग किया गया है. जैसे ही पैसा प्राप्त होता हैं तो किसानों को पैसा वापस कर दिया जायेगा. किरण भारती, जिला सहायक उद्यान पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
