buxar news : थोक बाजार में 28 से 40 रुपये अनानास, तो 50 रुपये में बिक रहा गागल

buxar news : जिले की थोक मंडी में सिलीगुड़ी से पहुंचा अनानास, तो नागपुर से संतरा

बक्सर. जिले में छठ महापर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल कायम हो गया है. छठ पूजा के लिए आवश्यक सामानों की बाजार सज गया है. छठ पर्व को लेकर आवश्यक मात्रा में बाहर से बड़े व्यापारियों ने फलाें को मंगा लिया है.

बड़े पैमाने पर नगर के बड़ा बाजार, महात्मा गांधी बड़ा बाजार थोक फलों के आवक से सज गया है. जहां थोक के भाव में पूरे दिन जिले के साथ ही यूपी के छोटे व्यवसायी अपनी जरूरतों के अनुसार खरीददारी में जुटे हुए हैं, जो जिले के विभिन्न जगहों पर अपनी दुकानों को सजायेंगे. वहीं नगर के साथ ही स्थानीय स्तर पर दुकानें सजने लगी हैं. ज्ञात हो कि जिले में 27 अक्तूबर को संध्या एवं 28 अक्तूबर को सुबह में अर्घ देने के साथ ही संपन्न होगा. आज से बाजार में विशेष रूप से भीड़ बढ़ जायेगी. वहीं प्रशासनिक स्तर पर जिले में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रूट चार्ट भी जारी किया गया है. जिले के थोक बाजार में सिलीगुड़ी से अनानास, तो नागपुर से संतरा पहुंंच गया है. इसके साथ ही अमरुद, गागल, नारियल के साथ अन्य फलों का बाजार सजा हुआ है. नगर के थोक बाजार में सिलीगुड़ी से काफी मात्रा में अनानास पहुंच गया हैै. थोक बाजार में शनिवार को पूरे दिन काफी चहल-पहल रही. थोक बाजार में सिलिगुड़ी का अनानास प्रति पीस के हिसाब से 28 रुपये से 40 रुपये के बीच बिक रहा है. थोक बाजार में फलों की काफी कमी हो गयी है.

बाजार में गागल की कमी से रेट में उछाल

जिले में गागल काफी कम की मात्रा आया है, जिसके कारण थोक बाजार में भी गागल की कीमत में उछाल आया है. गागल की कीमत थोक बाजार में ही 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. बाहर से गागल की आवक नहीं हुई है. जिले में बाहर से कम आवक होने के कारण बाजार में कीमत बढ़ गयी है. इसके साथ ही नारियल काफी मात्रा में बाहर से आया है, जिसकी कीमत सामान्य बनी हुई है, जिससे 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. इसके साथ ही अन्य फलों की कीमत सामान्य दिनों की तरह बनी हुई है. इसके साथ ही केले का घौद भी 250 रुपये से 300 रुपये तक में बिक रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >