डुमरांव. बुधवार को इ-किसान भवन स्थित कृषि कार्यालय में नये अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने अनुमंडल के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से डीजीटल क्राप सर्वे की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर तक सरकार द्वारा अंतिम तिथि तय की गयी है कि अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी समय पर उक्त कार्यों को पूर्ण कराएंगे, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभूकों का केवाइसी कराने का निर्देश दिया, तथा कहा कि रबी 2025 की शुरुआत होने वाली है उसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में उर्वरकों के भंडारण एवं आवश्यकता के लिए भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि बीज वितरण के लिए हरा मटर, गेहूं, चना, मंसूर, बेबी कॉर्न के लिए आवेदन हो रहा है सभी लोग आवेदन करना सुनिश्चित करें. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीमति श्रुति प्रिया डुमरांव, अजय कुमार नावानगर, शिवम वर्मा केसठ, विशाल चौगाई, रविंद्र सचान सिमरी, नीरज कुमार चक्की, सुरेश राजवंशी ब्रहापुर, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित अनुमंडल के सभी प्रखंडो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्यवक राजीव रंजन सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
