गरीब परिवारों के बीच किया गया राहत सामग्री का वितरण

डुमरांव : क्षेत्र की कठार पंचायत में लॉकडाउन को देखते हुए सरपंच एवं युवा समाजसेवी ने यह संकल्प लिया है कि इस दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे. इसे लेकर राहत सामग्री का वितरण पंचायत के अंतर्गत आनेवाले सभी गांवों में घर-घर जाकर अत्यंत गरीब परिवारों में किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते […]

डुमरांव : क्षेत्र की कठार पंचायत में लॉकडाउन को देखते हुए सरपंच एवं युवा समाजसेवी ने यह संकल्प लिया है कि इस दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे. इसे लेकर राहत सामग्री का वितरण पंचायत के अंतर्गत आनेवाले सभी गांवों में घर-घर जाकर अत्यंत गरीब परिवारों में किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए सरपंच राजू ठाकुर एवं युवा समाजसेवी अभय ठाकुर ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी की इस घड़ी में भी हम समाज के वंचित तबके तक मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं. मंगलवार को समाजसेवियों की तरफ से पंचायत के अंतर्गत सभी गांव में गरीबों के बीच राशन सामग्री वितरित करने का सिलसिला जारी रहा. जहां सैकड़ों परिवारों के बीच राशन वितरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >