buxar news : धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आने से किसान की मौत

buxar news : मृतक की पहचान धर्मराज सिंह के पुत्र योगेंद्र यादव के रूप में हुई

चौसा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरपुर गांव में खेत में चारा काट रहे 37 वर्षीय किसान की धारा प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान धर्मराज सिंह के पुत्र योगेंद्र यादव के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव रोज की तरह मंगलवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए घास काटने गये थे. इसी दौरान खेत के पास लगे पोल से एक जर्जर तार टूटा हुआ था, जो नीचे झूल रहा था. घास काटते समय वह उस तार के संपर्क में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से झुलस गए. आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस अस्पताल पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के पश्चात् परिजनों को सौंप दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि क्षेत्र में कई जगहों पर तार जर्जर अवस्था में लटक रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा. लोगों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द सभी खराब तारों की जांच कर बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >