ब्रह्मपुर स्थित डिस्पैच सेंटर का इआरओ ने लिया जायजा

ब्रह्मपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में बीएनहाइ स्कूल ब्रह्मपुर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया.

बक्सर. ब्रह्मपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में बीएनहाइ स्कूल ब्रह्मपुर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान इआरओ ने निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने केन्द्र की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल एवं चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चौकस रखने को हिदायत दिया. वही डिस्पैच सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों एवं मतदान कर्मियों के लिए बैठने, प्रकाश, पेयजल तथा शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई. मतदान सामग्री (मतपेटी, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट आदि) के सुरक्षित भंडारण एवं सुचारू वितरण की तैयारियों की पड़ताल किया गया. इस क्रम में ईआरओ ने कहा कि सभी मतदान कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना और मतदान दिवस पर डिस्पैच एवं रिसीविंग की प्रक्रिया में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है. अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा. साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कर लेने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की चेतावनी दी गयी. ईआरओ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं राष्ट्रीय दायित्व है। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा. निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >