Buxar News: किसानों के लिए कृषि विभाग और जिला प्रशासन हमेशा तत्पर: डीएम

संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के परिसर में मंगलवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, बक्सर के बैनर तले दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल,फूल,सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

बक्सर

. संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के परिसर में मंगलवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, बक्सर के बैनर तले दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल,फूल,सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

मेला का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल, डीडीसी डाॅ महेन्द्र पाल, जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर व प्रगतिशील किसान राजगृही साह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया . वहीं मंच संचालन अमान अहमद ने की. किसानों को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि लोक प्रचलित कथन केवल परिवर्तन ही स्थायी है के साथ चलने की आवश्यकता है. प्रकृति निरंतर परिवर्तित होती रहती है. इस परिस्थिति में खेती में आधुनिक तकनीक का समावेश कर उत्पादन एवं उत्पादकता में आशातीत वृद्धि कर सकते हैं. आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला जिले के किसान के लिए जागरुकता का सशक्त माध्यम है. अंशुल अग्रवाल फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में शामिल बैगनी गोभी, बारहमासी आम, एप्पल बेर को देखकर आश्चर्यचकित हो गये. उन्होंने कहा कि जिले के किसानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.आगे उन्होंने कहा कि जिले में खेती को राॅल माॅडल के रुप में विकसित करने की आवश्यकता है ताकि दूसरे प्रदेशों के कृषक भी हमारे जिले में नवीनतम तकनीक से लैश खेती-बाड़ी का भ्रमण कर सकारात्मक ज्ञान अर्जित कर सके. उपविकास आयुक्त डाॅ महेन्द्र पाल ने कहा कि किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरुकता का परिणाम है कि जिले में पराली जलाने की घटना में काफी कमी आई है. उन्होंने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि भावी पीढ़ियों के रक्षा के लिए कृषक वृहत स्तर पर जैविक खेती को अपनायें.जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने कहा कि जिले में स्ट्राबेरी, अंजीर, मिलेट्स, एप्पल बेर की खेती की शुरुआत की गयी है. जिले के कुछ किसानों द्वारा सेव की खेती भी की जा रही है. जिले में वृहत स्तर पर टमाटर की खेती को देखते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा सेंटर आंफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा की गई है, जो जिले के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. किसानों की तकनीकी जानकारी को समृद्ध करने हेतु केवीके के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ देवकरण एवं प्लांट ब्रिडींग विशेषज्ञ श्री हरिगोविंद जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी.

किसान मेला में फल-फूल-सब्जी का प्रदर्शनी में जिले के सुदूर ग्रामों के प्रगतिशील किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उत्पाद लाये गये थे साथ ही कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभागों द्वारा स्टाॅल भी लगाया गया था, जिसका अवलोकन डीएम द्वारा किया गया. किसान मेला का समन्वयक आत्माकर्मी रघुकुल तिलक एवं चंदन कुमार सिंह द्वारा किया गया. सहायक निदेशक(कृ.अभि.) आशीष कुमार, सहायक निदेशक(शष्य) भूमि संरक्षण संजूलता, उप परियोजना निदेशक,आत्मा बेबी कुमारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जीविका दीदीयों को 5 लाख रुपये की अग्रिम राशि, कृषि यांत्रिकरण विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर प्रदान किया गया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बक्सर शेखर किशोर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, डुमरांव शेखर कुमार, आत्मा प्रखंड तकनीकी प्रबधक अजय कुमार सिंह, आत्माकर्मी विकास कुमार राय, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, सत्येन्द्र राम, दीपक कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, रघुकुल तिलक, प्रियदर्शी कुमार, किसान आशुतोष पाण्डेय, माकण्डेय सिंह, दशरथ सिंह,शिवजी चैधरी, उमाकांत मिश्रा, श्रीभगवान ठाकुमार, कौशल कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, महेश पाण्डेय, मुक्तिनारायण चौधरी , रजनीश कुमार सिंह, रमेश चौधरी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >