बक्सर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर डालसा की बैठक, मामलों के निपटारे पर जोर

Buxar News: बक्सर में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव नेहा दयाल ने की, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं तथा बैंक एवं बीमा प्रतिनिधियों ने भाग लिया. लंबित सुलह योग्य मामलों के शीघ्र निस्तारण और पक्षकारों से समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. डालसा ने आम जनता से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.

Buxar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), बक्सर के प्रकोष्ठ में उच्चस्तरीय समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डालसा सचिव नेहा दयाल ने की. बैठक के दौरान सचिव नेहा दयाल ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य मामलों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार करें, विशेष रूप से बिजली, बैंकिंग एवं आपराधिक सुलहनिये वादों को चिन्हित किया जाए. उन्होंने कहा कि चिन्हित मामलों में दोनों पक्षकारों को समय रहते नोटिस भेजकर समझौते का पूरा अवसर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा लोक अदालत में संभव हो सके.

बैंक और बीमा कंपनियों को दिए गए निर्देश

बैठक में बैंक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया कि वे लोक अदालत से पहले ही पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर छूट एवं समझौते की शर्तें तय करें, जिससे 12 सितंबर को मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके.

जनता से अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की ओर से आम जनता से अपील की गई कि वे लंबित मुकदमों से बचने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का शीघ्र निपटारा करें.

बैठक में अवर न्यायाधीश भोला सिंह, महेश्वर नाथ पांडे, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंदन कुमार सहित जिले के अन्य न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी एवं बीमा कंपनियों के विधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह का बक्सर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >