बक्सर में भीषण आगजनी में पांच बकरियों की मौत-दो भैंस झुलसी, परिवार को भारी नुकसान

Buxar Accident News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के गैधरा गांव में मंगलवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी संपत्ति को राख में बदल दिया. इस हादसे में पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं. आग की चपेट में नकदी, अनाज, साइकिल और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और नुकसान के आकलन की मांग की है.

Buxar Accident News: (पंकज कमल) बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी जिंदगी की कमाई को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया. यह घटना राधेश्याम राम के घर में हुई, जहां अज्ञात कारणों से लगी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

घर के भीतर मौजूद सामान और मवेशी नहीं बच सके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे घर में फैल चुकी थी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. इस घटना में घर के अंदर बंधी पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं.

नकदी, अनाज और जरूरी दस्तावेज भी जलकर नष्ट

आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया. इसमें लगभग 20,000 रुपये नकद, खाने का अनाज, दो साइकिलें, पशुओं का चारा (भूसा) और सबसे महत्वपूर्ण जमीन से जुड़े जरूरी कागजात भी शामिल हैं, जो पूरी तरह नष्ट हो गए.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है.

मुआवजे की उठी मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके.

Also Read: बक्सर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर डालसा की बैठक, मामलों के निपटारे पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >