एमएलसी उप-चुनाव के लिए बक्सर में तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग

Bihar News: बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप-चुनाव 2026 को लेकर राजपुर प्रखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 12 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

Bihar News:(पंकज कमल की रिपोर्ट) बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 06-भोजपुर-सह-बक्सर के उप-चुनाव को लेकर राजपुर प्रखंड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रशासन मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने में जुटा हुआ है. अधिकारियों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बीडीओ कार्यालय में बनाया गया मतदान केंद्र

राजपुर प्रखंड के लिए मतदान केंद्र संख्या-02 बनाया गया है. यह मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी बीडीओ के कार्यालय कक्ष में स्थित है. मतदान 12 मई 2026 को सुबह 8 बजे शुरू होगा. शाम 4 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

298 मतदाता करेंगे वोटिंग

इस उप-चुनाव में कुल 298 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें 134 पुरुष और 164 महिला मतदाता शामिल हैं. प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों और पात्र मतदाताओं से समय पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की है.

सुरक्षा व्यवस्था की गई मजबूत

चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है. प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है.

शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर

प्रशासन का कहना है कि मतदान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा. अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

Also Read: हाजीपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हाईवे पर बेखौफ चल रहे ई-रिक्शा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >