buxar news : घाटों पर तैयारियों में शिथिलता पर की जायेगी कार्रवाई : डीएम

buxar news : चौसा के घाटों का मुआयना करने पहुंचे डीएम व एसपी

बक्सर. जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा रविवार को चौसा प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. इस में डीएम व एसपी द्वारा घाटों पर की जा रही तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया. इस क्रम में अधिकारियों ने घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की. इसके बाद उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी. मातहत पदाधिकारियों से डीएम ने कहा कि घाटों पर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाये. इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर कहा कि पर्व के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाये और किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए मुस्तैद रहें. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, डीएम के ओएसडी, चौसा बीडीओ, चौसा सीओ तथा नगर पंचायत चौसा के कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >