निर्भयाकांड. दिन भर टीवी से चिपके रहे लोग
महिलाओं ने कहा, दुष्कर्मियों को ठीक हुआ
बक्सर : निर्भया के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाये जाने पर बक्सर में भी लोग काफी खुश दिखे. बलिया से सटे होने के कारण बक्सर में भी निर्भया कांड के फैसले को लेकर काफी गहमागहमी थी. महिलाएं टीवी से चिपकी हुई थीं. जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा बरकरार रखने का फैसला सुनाया.
महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि बेटी को इंसाफ मिला है. महिलाओं ने फैसले का स्वागत किया है. सुबह से ही इसे लेकर लोगों की नजर इस पर बनी हुई थी. जैसे ही सुप्रीम कोर्ट में सजा बरकरार रखी. बक्सर में खुशी देखने को मिली. महिलाओं ने कहा कि इस तरह की घटना होने पर आरोपितों को इसी तरह की सजा होनी चाहिए, ताकि देश में निर्भया जैसी कोई घटना घटित न हो.
