नावानगर/इटाढ़ी : नावानगर थाना के स्थानीय बाजार में सब्जी लदे पिकअप वैन से नौ बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, चालक मौका देख फरार हो गया. इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान सब्जी लदे पिकअप वैन डुमरांव की तरफ जा रही थी, जिसकी जांच की गयी, तो केबिन से बैग में दो बोतल शराब मिली. इस पर केबिन में बैठे बगेन थाना के बराठी गांव निवासी प्रमोद सिंह और अयोध्या सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी बीच चालक मौका देख फरार हो गया.
शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
नावानगर/इटाढ़ी : नावानगर थाना के स्थानीय बाजार में सब्जी लदे पिकअप वैन से नौ बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, चालक मौका देख फरार हो गया. इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान सब्जी लदे पिकअप […]

पुलिस ने वैन को जब्त कर तलाशी ली, तो सब्जी में छुपा कर रखी गयी शराब की नौ बोतलें मिलीं. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और चालक सहित वैन पर भी प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, इटाढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार इटाढ़ी पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के उनवांस गांव में थानाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में छापेमारी कर शराब के साथ कारोबारी को धर दबोचा. थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उनवांस गांव में शराब की डिलेवरी के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.
सूचना मिलते ही टीम ने वहां एक साथ छापेमारी की, जहां से संजय कुमार राय को 180 एमएल की सात बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है. किसी भी हालत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.
पिकअप वैन में छुपा कर लायी जा रही थी शराब
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई