बक्सर पुलिस ने की आरा में छापेमारी

बक्सर : जेल से बेटे को खाना दे कर आ रहे पिता पर सुमेश्वर स्थान रोड में हुए कातिलाना हमला मामले में शुक्रवार को बक्सर पुलिस ने भोजपुर जिले में छापेमारी की. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर नगर थाना की पुलिस ने भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार की देर शाम […]

बक्सर : जेल से बेटे को खाना दे कर आ रहे पिता पर सुमेश्वर स्थान रोड में हुए कातिलाना हमला मामले में शुक्रवार को बक्सर पुलिस ने भोजपुर जिले में छापेमारी की.
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर नगर थाना की पुलिस ने भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार की देर शाम छापेमारी की. हालांकि, अबतक पुलिस के हत्थे कोई अपराधी नहीं चढ़ सका है. गौरतलब हो कि बीते 30 मार्च को शहर के सुमेश्वर स्थान रोड में अज्ञात अपराधियों ने कमलाकांत तिवारी को गोली मार दी थी. सूत्रों की मानें तो कमलाकांत तिवारी को गोली मारने के मामले में बक्सर के नहीं, बल्कि आरा के पेशेवर अपराधियों की टीम ने कई दिन रेकी कर सिर्फ डराने के लिए हमला किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >