भ्रष्ट अधिकारी हैं सीओ : विधायक

बक्सर : ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभूनाथ यादव और ब्रह्मपुर के सीओ श्रीभगवान सिंह का मामला तूल पकड़ते दिख रहा है. गुरुवार को राजद विधायक ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर जहां सफाई दी. वहीं, सीओ पर कई तरह के आरोप लगाये. विधायक यही नहीं रुके उन्होंने सीओ को भ्रष्ट कहते हुए रिश्वत मांगने जैसे […]

बक्सर : ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभूनाथ यादव और ब्रह्मपुर के सीओ श्रीभगवान सिंह का मामला तूल पकड़ते दिख रहा है. गुरुवार को राजद विधायक ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर जहां सफाई दी. वहीं, सीओ पर कई तरह के आरोप लगाये. विधायक यही नहीं रुके उन्होंने सीओ को भ्रष्ट कहते हुए रिश्वत मांगने जैसे कई आरोप लगाये.

विधायक ने कहा कि हर काम के लिए सीओ पैसा मांगते हैं और किसी काम को समयानुसार करने के लिए कहने पर प्राथमिकी दर्ज करा देते हैं. विधायक ने आरोप लगाया कि सीओ ने बातचीत के दौरान उन्हें कहा था कि आप विधायक हो गये हैं, जो बोलियेगा मैं वो कर दूंगा. सीओ एफआइआर कर मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर यह बरदाश्त नहीं किया जायेगा. ब्रह्मपुर विधायक ने कहा कि सीओ के खिलाफ ब्रह्मपुर की जनता अब सड़क पर उतरेगी. सीओ की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव सहित कई लोग थे.

विधायक जी गलत काम कराते हैं : सीओ ने कहा कि विधायक द्वारा कई तरह के गलत कार्य किये जा रहे हैं. इसके साथ गलत करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है, जिस पर इनकार करने पर धमकी दी जाती है. विधायक के काले कारनामों की जांच की जाये, तो एक-एक कर सारा मामला खुल कर सामने आ जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कई बार विधायक दबाव बना चुके हैं. सीओ ने विधायक पर कई तरह के संगीन आरोप भी लगाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >