चौसा : ‘जाके राखो साईंयां मार सके न कोय’ उक्त कहावत आज गुरुवार को चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर चरितार्थ हो गयी. एक बाइकचालक दो ट्रकों के बीच में आ गया. ट्रकें उसके ऊपर से गुजर गयीं. बाइक का कचूमर निकल गया, लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौसा-कोचस मुख्यमार्ग स्थित कुसुरूपा छलका से भेलूपुर को जानेवाली लिंक सड़क से एक युवक बाइक लेकर मेनरोड की तरफ आ रहा था. जैसे ही मेन रोड पर आया, तभी सड़क पर दोनों तरफ से ट्रकें आते देख घबड़ा गया. सड़क पर अचानक बाइक को देख ट्रकचालक सहम गये और अचानक ब्रेक लगा दिये. तब तक बाइक ट्रक से टकरा गयी और बाइक समेत युवक बीच सड़क पर गिर गया.
सड़क हादसे में बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक
चौसा : ‘जाके राखो साईंयां मार सके न कोय’ उक्त कहावत आज गुरुवार को चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर चरितार्थ हो गयी. एक बाइकचालक दो ट्रकों के बीच में आ गया. ट्रकें उसके ऊपर से गुजर गयीं. बाइक का कचूमर निकल गया, लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौसा-कोचस मुख्यमार्ग स्थित […]

चालक अपनी सूझबूझ से युवक के ऊपर से ट्रक को पार कर दिया. युवक तो सकुशल बच गया, लेकिन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों ने बताया कि भगवान का शुक्र व ट्रक चालकों की सुझबुझ का नतीजा कि युवक बाल बाल बच गया.