प्रेमिका ने की बेवफाई तो प्रेमी ने लगायी फांसी

मृतक के पॉकेट से मिले सोसाइड नोट से हुआ खुलासा मरने के पहले युवक ने सोसाइड नोट में लिखा मरके भी पीछा न छोड़ूंगा बक्सर : प्रेमिका से मिली बेवफाई के बाद सोमवार की देर शाम संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने फांसी लगा ली. मृतक के पॉकेट से मिले सोसाइड नोट से यह […]

मृतक के पॉकेट से मिले सोसाइड नोट से हुआ खुलासा

मरने के पहले युवक ने सोसाइड नोट में लिखा मरके भी पीछा न छोड़ूंगा
बक्सर : प्रेमिका से मिली बेवफाई के बाद सोमवार की देर शाम संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने फांसी लगा ली. मृतक के पॉकेट से मिले सोसाइड नोट से यह खुलासा हुआ कि मृतक को एक लड़की से प्रेम था. मरने के पहले युवक ने सोसाइड नोट लिखा था, जिसमें यह लिखा था कि मर कर भी तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ूंगा. सोसाइड नोट को पुलिस बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह सोसाइड नोट मृतक ने लिखा है
या हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए इस तरह का सोसाइड नोट लिख दिया गया है. जिस घर के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ था, वह धनबाद विधायक के भाई अजय प्रधान का है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि युवक की कहीं हत्या तो नहीं की गयी है.
सीडीआर से खुलेगा युवक के मौत का राज : पुलिस ने युवक के कमरे से मोबाइल बरामद किया है, जिसका सीडीआर निकाल रही है. सीडीआर से यह पता चल जायेगा कि सबसे लॉस्ट कॉल उसने किसको किया था और उसकी क्या बात हुई थी. इसके साथ ही कई बिंदुओं पर अनुसंधान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >