हत्या के आरोपित ने न्यायालय में किया सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस श्रीप्रकाश तिवारी उर्फ पोला तिवारी की हत्या के बाद से […]

बक्सर, कोर्ट : हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस श्रीप्रकाश तिवारी उर्फ पोला तिवारी की हत्या के बाद से ही नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश बनाये हुए थी.

पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण बड़की नैनीजोर गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी के पुत्र नीतीश तिवारी ने सरेंडर कर दिया. इसको लेकर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की जब्ती करने का आवेदन दिया था. विदित हो कि तीन अप्रैल को बालू के विवाद को लेकर नीतीश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ दिनदहाड़े श्रीप्रकाश तिवारी उर्फ पोला तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद मृतक के परिजनों के बयान पर नीतीश तिवारी समेत 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. हत्या के बाद से ही सभी आरोपित फरार चल रहे हैं. पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर पुलिस ले सकती है.

इस संबंध में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बनाये हुए थी. कई जगहों पर छापेमारी भी की गयी थी.पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण नीतीश तिवारी ने सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >