मूल्यांकन करनेवाले शिक्षकों के मुंह पर पोती स्याही

बक्सर : कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे आंदोलनकारियों ने कॉपी मूल्यांकन कर रहे दर्जनों शिक्षकों के चेहरे व कपड़े पर कालिख पोत दी. घटना जिले के बीबी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर रविवार को घटी. इसको लेकर मूल्यांकन कार्य करनेवाले शिक्षकों में भय का माहौल कायम हो गया है. पीड़ित शिक्षक ब्रहृमेश्वर मिश्र ने […]

बक्सर : कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे आंदोलनकारियों ने कॉपी मूल्यांकन कर रहे दर्जनों शिक्षकों के चेहरे व कपड़े पर कालिख पोत दी. घटना जिले के बीबी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर रविवार को घटी. इसको लेकर मूल्यांकन कार्य करनेवाले शिक्षकों में भय का माहौल कायम हो गया है. पीड़ित शिक्षक ब्रहृमेश्वर मिश्र ने बताया कि विद्यालय से मूल्यांकन कार्य कर निकलने पर मुंह पर स्याही डाल दी गयी और कहा गया कि सोमवार से मूल्यांकन के लिए किसी रास्ते से आने पर पत्थर से पिटाई की जायेगी. मूल्यांकन कार्य को सुचारु रूप से संचालन के लिए प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है.

घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, सदर डीएसपी शैशव कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गये. एसडीओ ने शिक्षकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया. गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय के बीबी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है. जबकि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का शुरू से विरोध कर रहे हैं.

बीबी उच्च विद्यालय मूल्यांकन मूल्यांकन केंद्र पर 26 कॉपियों के बैग का मूल्यांकन किया जा चुका है. मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार से 65 मुख्य परीक्षक एवं परीक्षकों ने मूल्यांकन शुरू कर दिया है. मूल्यांकन कर विद्यालय से बाहर आये शिक्षकों के साथ आंदोलनरत शिक्षकों ने मारपीट व अभद्र व्यवहार किया. इसकी शिकायत परीक्षकों ने बीबी उच्च विद्यालय के प्राचार्य से की और अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है. मूल्यांकन करनेवाले शिक्षकों में भय का माहौल कायम हो गया है. आंदोलन करनेवाले शिक्षकों द्वारा परीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने का असर दूसरे दिन परीक्षकों पर पड़ा. दूसरे दिन कुछ परीक्षकों ने आंदोलन कर रहे शिक्षकों द्वारा अभद्र व्यवहार के कारण मूल्यांकन कार्य नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >