जबरन बोलेरो में बैठाकर ले जा रहे थे नामजद, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर : आबरू बचाने के लिए एक महिला चलती गाड़ी से कूद गयी. मामला बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र का है. महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार कैमूर की रहने वाली एक महिला गंगा स्नान कर रामरेखा घाट से अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी. जहां बोलेरो में सवार युवक पहुंचे और गांव जाने की बात कह कर महिला को बोलेरो में बैठा लिया.
जिसके बाद महिला से छेड़छाड़ करने लगे. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी. नामजदों के मंसूबों को भांपते हुए आबरू बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद गयी. जिसमें वह जख्मी भी हो गयी. जिसके बाद नामजद फरार हो गये.
